छपरा, अक्टूबर 15 -- Chapra News: प्रियांशू और भूमिका आगरा में 21 नवंबर से होने वाले शिविर में लेंगे भाग फोटो: नाम से, प्रियांशु कुमार पाण्डेय, भूमिका कुमारी छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए किया गया है। इनमें राजेंद्र कॉलेज, छपरा के प्रियांशु कुमार पाण्डेय और एचआर कॉलेज, अमनौर की भूमिका कुमारी शामिल हैं। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित 10 दिवसीय शिविर 21 से 30 नवंबर तक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में होगा। विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हरिश्चंद्र ने कहा कि कठिन चयन प्रक्रिया के बाद दोनों स्वयंसेवकों ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय के दो एनएसएस...