छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: तरैया। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को चंचलिया गांव में जुए के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 10 हजार रुपये के साथ तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जुआरियों में चंचलिया निवासी अजय कुमार तथा बनिया हसनपुर निवासी जलेश्वर सहनी और जियालाल सहनी शामिल हैं। इस संबंध में पुअनि पंकज कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नारदजी महाराज का प्रवचन गंडक नदी तट पर नारदजी महाराज ने महिलाओं को सुनाई तीज व्रत की महिमा तरैया। प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के अर्देवा गांव स्थित नारायणी नदी सह गंडक नदी के तट पर सोमवार को संत तपस्वी नारदजी महाराज ने तीज व्रत के अवसर पर स्नान करने पहुंची महिलाओं को तीज व्रत की महिमा सुनाई। उन्हों...