छपरा, नवम्बर 3 -- जीआर राशि नहीं मिलने पर प्रदर्शन Chapra News: बसतपुर व अमनौर कल्याण पंचायत के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रखंड कार्यालय पर जताया आक्रोश अधिकारियों पर लगाया लापरवाही व धांधली का आरोप, सीओ ने आरोपों को बताया निराधार फोटो: 15 मंगलवार को अमनौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जीआर राशि के लिए प्रदर्शन करते बाढ़ पीड़ित व अन्य। अमनौर, एक संवाददाता। बाढ़ राहत (जीआर) की राशि नहीं मिलने से नाराज बसतपुर और अमनौर कल्याण पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल महिला-पुरुषों का कहना था कि बाढ़ की विभीषिका ने उनका सबकुछ तबाह कर दिया है। घर-परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया ह...