छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: मशरक। एक संवाददाता सितम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित बिहार स्टेट गेम्स में भाग लेने वाली सारण जिला पुरुष एवं महिला हैंडबॉल टीम का चयन ओपन ट्रायल के माध्यम से 12 जुलाई रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से होगा। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट गेम्स में भाग लेने के लिए क्वालीफाई सारण की पुरुष एवं महिला खिलाड़ी रविवार को मशरक प्रखंड कार्यालय एवं पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मशरक के पास पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होनेवाले ट्रायल के लिए पहुंचेंगे।

हैंडबॉल चयन ट्रायल ट्रायल में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 2 नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। बिहार हैंडबॉल संघ के दिशा निर्देश के ...