छपरा, नवम्बर 3 -- Chapra News: धमकी की शिकायत तरैया । थाना क्षेत्र के लौवा गांव में मोबाइल पर बार-बार फोन कर धमकी दिए जाने से भयभीत एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीड़ित सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपने ही गांव के मुकेश सिंह को नामजद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बंद घर में चोरीघर का ताला तोड़ गहने, कपड़े व 40 हजार रुपये चुराए, प्राथमिकी तरैया । थाना क्षेत्र के गंडार गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने गहने, कपड़े और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस संबंध में गृहस्वामी विश्वनाथ राय ने मंगलवार को स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि 25 अक्टूबर को घर बंद कर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे।...