छपरा, अक्टूबर 27 -- नवजात बच्ची को बचाया गया Chapra News: जयप्रभा सेतु से फेंकी नवजात बच्ची, बाल-बाल बची जान दाउदपुर (मांझी)। जयप्रभा सेतु से मंगलवार की सुबह एक नवजात बच्ची को नीचे फेंक दिए जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई। सेतु के पाया नंबर-10 से करीब 50 फीट नीचे सरयू नदी की रेत पर गिरी बच्ची की किस्मत अच्छी रही कि उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस अमानवीय घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और हैरानी देखी गई। नवजात को इस तरह फेंके जाने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद मांझी निवासी युवक विकास डोम ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस के सहयोग से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकलवाया। रेत पर गिरी बच्ची जीवित अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे तत्काल मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया ...