Chapra News: जमीन संबंधी विवाद में घर में लूटपाट करने का आरोप
छपरा, जुलाई 21 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धुंरहो कोठिया में जमीन विवाद में कुछ लोग खुशबू देवी के घर पर चढ़ गए और कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद,गहने आदि सामान लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। इस संबंध में खुशबू देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि वह अपने मायके गई थी। उसके पति भी बाहर काम से गए थे। घर में केवल उसकी सास थी। इसी बीच जमीन विवाद को लेकर उसके पड़ोसी हरवे हथियार से लैश होकर घर पर चढ़ गए और उक्त घटना को अंजाम दिया। उसकी सास की पिटाई कर दी गई। दर्ज प्राथमिकी में उसने चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.