Chapra News: जमीन विवाद में दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट, छह घायल
छपरा, जुलाई 20 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर में दो पट्टीदारों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों में संजीव राय,उसकी पत्नी लगन देवी तथा दूसरे पक्ष के सिपाही राय,ओमप्रकाश यादव,अंकित कुमार व अभिषेक कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जिसमें ओमप्रकाश यादव की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पट्टीदारों में पूर्व से जमीन व संपति का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जम कर मारपीट हो गई। इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें कुल 19 लोग नामजद अभियुक्त बनाये गए हैं। दर्ज प्राथमिकी में दोनों पक्षों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.