छपरा, अगस्त 1 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। तरैया अंचल कार्यालय में शनिवार को प्रभारी सीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ। इसमें तरैया, पानापुर और मरहौरा थाना क्षेत्रों से भूमि विवाद के कुल छह मामले सुनवाई के लिए पहुंचे। पोखरेरा के सुरेंद्र सिंह एवं वीरेंद्र सिंह, पिपरा के टुनटुन राम, सरेया रत्नाकर के शैलेन्द्र पांडे, बसहिया के सुरेंद्र साह तथा पटेढ़ी के संत कुमार सिंह ने आवेदन प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद संबंधित विपक्षी पक्षों को नोटिस जारी किया गया। मौके पर लिपिक चंदन कुमार एवं पंकज कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...