Chapra News: छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर प्रधानाध्यापक पर चाकू से हमला, आरोपित गिरफ्तार
छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को पकड़ भी लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परसागढ़ निवासी संजय चौधरी के पुत्र चंदन चौधरी के रूप में हुई है।
घटना का विवरण थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। छात्रा के पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, विद्यालय में पढ़ने वाली उनकी पुत्री के साथ एक युवक ने छेड़खानी करने का प्रयास किया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं और प्रधानाध्यापक ने युवक को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए।
प्रतिरोध और हमले का प्रयास आवेदन के अनुसार, हो-हल्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.