छपरा, अगस्त 22 -- Chapra News: रसूलपुर। थाना क्षेत्र की असहनी पंचायत के रामनंदन हाईस्कूल योगियां में शनिवार को कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ। शनिवारीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में नौवीं से बारहवीं तक के छात्राओं ने भाग लेते हुए कजरी गीतों का गायन वाद्य वादन के साथ किया। झूला लागे कदम की डाढ़ी, झूले राधा नंद किशोर जैसे पारम्परिक कजरी गीतों का सामूहिक गायन छात्राओं ने किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में सावन महोत्सव आयोजितमहाविद्यालय के प्रधानाध्यापक का संबोधन महोत्सव को सम्बोधित करते प्रधानाध्यापक लाल बाबू यादव ने कहा कि कजरी गायन हमारी भोजपुरी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है जो परम्परा के रूप में सावन महीने में मनाया जाता रहा है। कजरी गायन वादन में प्रीति कुमारी,कृति कुमारी ,खुशी कुमारी, तमन्ना,अर्पना,सलोनी...