छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: परसा,एक संवाददाता। प्रखंड की चांदपुरा पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बकसंडा कुआरी में मंगलवार को छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।ग्राम पंचायत चांदपुरा के मुखिया अभय कुमार राय के सौजन्य से विद्यालय परिसर में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की गई। इसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया अभय कुमार 'गुड्डू' ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मशीन से 32 सेनेटरी पैड निकालकर छात्राओं के बीच वितरित किए गए। इस अवसर पर मुखिया अभय कुमार राय ने कहा कि बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और...