छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: फ्रैक्चर नेक ऑफ फीमर से मरीज की बाइपोलर हेमीआर्थ्रोप्लास्टी से सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत मिला निःशुल्क उपचार फोटो 2 छपरा सदर अस्पताल में पहली बार की हिप रिप्लेसमेंट करती मेडिकल टीम छपरा, हमारे संवाददाता।

सदर अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट सारण जिले के सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। सदर अस्पताल छपरा में पहली बार फ्रैक्चर नेक ऑफ फीमर से पीड़ित 65 वर्षीय मरीज का सफल हिप रिप्लेसमेंट किया गया है। ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम ने बाइपोलर हेमीआर्थ्रोप्लास्टी तकनीक से मरीज का सफल ऑपरेशन किया। खास बात यह रही कि पूरी सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत की गई, जिससे मरीज को इस जटिल ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ा।

मरीज की जानकारी सर्जरी अमनौर निवासी 65 वर्ष...