Chapra News: छपरा में नाले से मिला नवजात का शव, क्षेत्र में सनसनी
छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के भगवान बाजार और टाउन थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित दहियांवा स्टेडियम के समीप एक नाले से गुरुवार को नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को नाले से बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना का विवरण प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किसी ने नवजात को जन्म देने के बाद उसे नाले में फेंक दिया। हालांकि, बच्चे की पहचान और घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नवजात का क्या दोष था, जिसे इस तरह लावारिस हालत में नाले में फेंक दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.