छपरा, अक्टूबर 2 -- Chapra News: गांधी जयंती फाइल दो फोटो 1. छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्वच्छता रैली शामिल सफाई कर्मी संदेश देते छपरा, हमारे संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन पर 'स्वच्छता ही सेवा- पखवारे के तहत शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता जागरूकता रैली सफाई कर्मियों ने निकाली । रैली के दौरान स्वच्छता से जुड़े संदेशों के माध्यम से यात्रियों और आम लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने व स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। छपरा जंक्शन परिसर परिसर में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधों की देखभाल और स्टेशन परिसर को हरा-भरा रखने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य निरीक्षक नीरज कुमार समेत रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी, तथा अन्य रेलकर...