छपरा, अक्टूबर 25 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। आगामी त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और बरौनी के बीच साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा के रास्ते चलेगी। इससे छपरा समेत रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल छह फेरे लगाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 04536 चंडीगढ़-बरौनी साप्ताहिक आरक्षित त्योहार स्पेशल 23 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन शाम पांच बजे गोरखपुर, शाम 6:05 बजे देवरिया सदर, शाम 7:10 बजे सीवान और रात 8:30 बजे छपरा पहुंचेगी। इसके बाद सोनपुर, हाजीपुर और ...