छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: 9 डेरनी के रामजीतपुर में मंगलवार की रात चोरी से बिजली के तार काटने के दौरान झुलस कर चोर की मौत के बाद जुटे ग्रामीण दरियापुर, एक संवाददाता। डेरनी थाना क्षेत्र के रामजीतपुर गांव में चोरी से बिजली का तार काटने के दौरान करंट लगने से चोर झुलस गया व मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह ग्रामीण चंवर की तरफ गए तो बिजली के खंभे के पास धुंआ निकलते देखा। फिर पोल के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति झुलस चुका है। इसके बाद वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। बिजली विभाग के जेई संजय कुमार रमण भी वहां पहुंच गए। इसके बाद वहां छानबीन की गई तो बिजली का तार काटने वाली कैंची बरामद हुई जिससे यह अनुमान लगाया गया कि चोरी से बिजली का तार काटन...