Chapra News: चोरी के आरोप में पकड़ा गया बच्चा चौकीदार को चकमा दे भागा
छपरा, सितम्बर 24 -- Chapra News: डोरीगंज। एक संवाददाता डोरीगंज थाना परिसर से शुक्रवार की सुबह चोरी में पकड़ा गया बालक चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया। घटना करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बालक की तलाश में जुट गई है। डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि थाना परिसर में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार जंगबहादुर मांझी से बालक ने शौचालय जाने की बात कही। इस पर चौकीदार उसे शौचालय तक ले गया। कुछ देर बाद बालक शौचालय से बाहर निकला और वहां मौजूद चौकीदार को चकमा देकर थाना परिसर से बाहर निकल गया। पुलिस के अनुसार, उक्त बालक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में थाना लाया गया था। उसके फरार होने के बाद पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और घटना से जुड़े परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.