छपरा, अगस्त 1 -- Chapra News: सौहार्द बनाए रखने की अपील गड़खा, एक संवाददाता। चेहल्लुम और श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गड़खा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि दोनों पर्व सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चेहल्लुम पर्व पर शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने ...