छपरा, अक्टूबर 27 -- छपरा में चित्रकला प्रतियोगिता और मांझी में फुटबॉल फाइनल Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। लायंस क्लब के तत्वावधान में आरबीएस पब्लिक स्कूल मौना पकड़ी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आकर्षक चित्र बनाए। कक्षा तीसरी से दसवीं तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र और चित्रकला की पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या मोनिका देवी ने की। विद्यालय अध्यक्ष डॉ. राजू कुमार और निदेशक प्रो. सियाशरण प्रसाद भी उपस्थित थे। लायंस क्लब की ओर से शिक्षिका रिंकी कुमारी, ममता देवी, श्वेता श्रीवास्तव, काजल कुमारी, प्रगति गुप्ता तथा प्रबंध निदेशक कृष्णमोहन को सम्मानित किया गया। सुनील कुमार ब्याहुत सहित विद्यालय के शिक्षक...