Chapra News: चार बच्चों की मां ने फंदे से लटक दी जान
छपरा, अगस्त 20 -- Chapra News: दिघवारा निस l थाना क्षेत्र के मलखाचक दलित टोला मे गुरुवार की दोपहर चार बच्चों की मां ने अपने घर के पंखे मे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली l मृत महिला जीतेन्द्र कुमार साह की 29 वर्षीया पत्नी संध्या देवी बताई जाती है l सूचना पर दिघवारा पुलिस पहुंची व पंखे से लटके शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल छपरा भेज दिया है l थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक प्राथमिकी को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है l आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी l घटना के बाद चारों बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल था l घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.