Chapra News: चार गांवों में बिजली तार चोरी से सिंचाई बाधित, किसान परेशान
छपरा, अगस्त 25 -- Chapra News: तरैया । प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत के लौवा, पिपरा और चैनपुर पंचायत के सिरमी व सानी खराटी गांव के चंवर में सिंचाई के लिए लगाए गए बिजली के कई खंभों से तार चोरी हो जाने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। तार चोरी होने के बाद से इन खंभों पर बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे किसान मोटर चलाकर खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार तरैया विद्युत उपकेंद्र के जेई से की गई, लेकिन अब तक तार नहीं लगाए गए हैं। गत बीडीसी की बैठक में मुखिया प्रतिनिधि वीरबहादुर राय ने भी मामला उठाया था। किसान भिखारी राय, मनोज गुप्ता, रमेश राय, माधव सिंह और कामेश्वर साह ने बताया कि बिजली तार नहीं होने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने विभाग से जल्द तार लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.