छपरा, नवम्बर 10 -- Chapra News: लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र के ताजपुर चटिया में मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना में शोभीपुर गांव निवासी शैलेश कुमार चौधरी (23 वर्ष) और उपेंद्र कुमार चौधरी (25 वर्ष) घायल हो गये। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ताजपुर चटिया में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों युवकों का कुछ अन्य युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने दोनों युवकों को चाकू मार जख्मी कर दिया। हालांकि, चाकूबाजी की घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण था, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनता बाजार...