छपरा, अक्टूबर 25 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। प्रखंड की चांदपुरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अभय कुमार उर्फ गुड्डू ने की।इस अवसर पर मुखिया अभय कुमार ने पंचायत विकास दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत का सर्वांगीण विकास जनसहभागिता से ही संभव है। ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, हरियाली बढ़ाने और पंचायत को विकसित बनाने पर जोर दिया गया।ग्रामीणों ने भी पंचा...