छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: 8 दाउदपुर के बनवार रेल फ्लाईओवर के समीप रविवार को आग लगने के बाद सड़क किनारे खड़ी स्कूल मैजिक वाहन से उठता धुआं तथा आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोग दाउदपुर (मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार रेल फ्लाईओवर के समीप रविवार को चलती एक स्कूल मैजिक वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वाहन से धुआं और लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना बताया जाता है कि चालक वाहन की मरम्मत कराने के लिए उसे दाउदपुर स्थित एक मैकेनिक के पास लेकर जा रहा था। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आया वाहन कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर स्थित एक निजी शिक्ष...