छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: 2 तरैया के चंचलिया बांध पर शव रख सड़क जाम करते आक्रोशित ग्रामीणगण तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंचलिया पुराने बांध सड़क पर गुरुवार सुबह शव रखकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ज्ञात हो कि बुधवार शाम चंचलिया बांध पर डंपर की टक्कर से 30 वर्षीय मो. जैनुद्दीन की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बांध सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय मुखिया नंदकिशोर साह ने भी ग्रामीणों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद...