छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: पैदल राही व साइकिल सवार को परेशानी रसूलपुर। छपरा- सीवान एन एच 531 के रसूलपुर चट्टी पर घटना के पांच दिन बाद भी दुर्घटनाग्रस्त ठेले को नहीं हटाया जा सका है। एक लाइन होटल के आगे दुर्घटनाग्रस्त ठेला लगा है। सड़क किनारे से चलने वाले पैदल राही , साइकिल व बाइक सवार को परेशानी है। घटना के बाद बीच सड़क से दुर्घटनाग्रस्त ठेले को सड़क किनारे प्रशासन द्वारा लगा दिया गया था। मालूम हो कि पांच दिन पहले रविवार की रात ठेला चलाकार घर लौट रहे रसूलपुर चट्टी के ठेला मजदूर जितेन्द्र साह को अज्ञात ट्रक ने रौंदा डाला था जिसकी मौत इलाज के दौरान उसी रात हो गई थी।

रसूलपुर में सीएनजी ऑटो से 120 लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरार रसूलपुर । स्थानीय पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो से गुरुवार को 120 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस को देख मौके से ऑटो च...