छपरा, अगस्त 10 -- Chapra News: मशरक। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मशरक स्टेशन फीडर रोड मे सोमवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग पर काबू पाने के दौरान एक युवक बुरी झुलस गया। झुलसे युवक को परिजनो द्वारा इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक बंधु सोनी का पुत्र 28 वर्षीय मंटू सोनी है।

आग की घटनाउधर घटना की सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। परिजनो ने बताया कि घर मे आयोजित रूद्राभिषेक को लेकर हलवाई द्वारा प्रसाद बनाने के लिए एलपीजी गैस के चुल्हे को जलाया गया था तभी सिलेंडर के पास से रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग लग गयी।

स्कूल में चोरी का मामलास्कूल के रसोई भंडार कक्ष से सोलह बोरा चावल चोरी बनिया...