छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के गाई हरखपुरा गांव निवासी युवक की गुजरात में कार्य के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान लालू प्रसाद यादव के 26 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजन संजय कुमार यादव ने बताया कि विवेक अहमदाबाद की एक कंपनी में कार्यरत था। ड्यूटी के दौरान शेड पर चढ़कर काम करते समय वह गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जहरीली दवा छिड़ककर धान का बिचड़ा नष्ट करने की शिकायत तरैया । थाना क्षेत्र के फरीदपुरा गांव में पूर्व की रंजिश में पांच कट्ठा भूमि में तैयार धान के बिचड़ा पर जहरीली दवा छिड़ककर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान शिवबचन राय ने स्था...