छपरा, अगस्त 8 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के गालिमापुर गांव में मारपीट की घटना में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायलों की पहचान रिंकू कुमारी एवं सुग्गी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों का इलाज तरैया रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

सोलर मेला तरैया में सोलर मेले में पहुंचे लाभुक, पीएम सूर्य घर योजना की दी जानकारी तरैया। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान सभागार में शनिवार को दूसरे दिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों लाभुक पहुंचे और घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, अनुदान एवं योजना के लाभों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर ...