छपरा, जुलाई 11 -- Chapra News: बिहार विधान परिषद के लिए चुने जाने पर हुआ अभिनंदन डुमरी बुजुर्ग स्थित मां कालरात्रि मंदिर सभागार में कार्यक्रम फोटो- दिघवारा निस l नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बुजुर्ग स्थित मां कालरात्रि मंदिर सभागार में बिहार विधान परिषद के लिए दूसरी बार निर्विरोध सदस्य बनाए जाने पर डॉ सुनील कुमार सिंह का मंदिर समिति एवं ग्रामीणों की ओर से स्वागत हुआ । अपने संबोधन में डॉ सुनील ने कहा कि गांव में सम्मान होना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है । राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर गांव के बुजुर्ग युवा वर्ग माताएं एवं बहनों की ओर से जो आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं आजीवन ऋणी हूं । ग्रामीणों का पहला हक हम पर है । उन्होंने कहा पहले घर बने,उसके बाद बाहर बने, तब बने संसार । आप लोगों के स्नेह एवं प्यार से अभीभूत हूँ । गांव का कर्ज़ कभी...