छपरा, अगस्त 2 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर रविवार को सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के ढेल्हारी और नटवर सेमरिया गांव में आयोजित सामुदायिक बैठक में महिलाओं ने स्तनपान से जुड़े वर्षों पुराने मिथकों पर खुलकर सवाल पूछे। यह भी पढ़ें- मां का दूध शिशु का पहला टीका, पहला पोषणबैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर उनकी शंकाओं का समाधान किया। बैठक में पुरुषों ने भी भाग लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर चर्चा की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) वंदना पाल ने बताया कि जन्म के पहले घंटे के भीतर नवजात को मां का गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए, क्योंकि यह बच्चे का पहला प्राकृतिक टीका है और संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- नवजात शिशु को संक्रमण से बचाता...