छपरा, अगस्त 22 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना में वास्तविक लाभुक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को आवास का लाभ देने के मामले में गड़खा प्रखंड की रामपुर पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक शशिकांत सिंह पर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई की जानकारी उप विकास आयुक्त सह अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक के आदेश के अनुसार उनकी बिना संचयी प्रभाव के तीन वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। मामला रामपुर पंचायत निवासी कृष्णा शर्मा की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी पानपति देवी के स्थान पर बबीता देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया।

जांच के परिणाम जाँच में पाया गया कि वास्तविक लाभुक पानपति देवी के स्थान पर बबीता देवी के नाम से आवास स्वीकृत कर भुगतान किया गया था। शिकायत के बाद आवास निर्माण के लिए दी गई प्रथ...