छपरा, सितम्बर 30 -- Chapra News: बीडीओ-सीओ को सौंपा मांग पत्र फोटो :2 बुधवार को सात सूत्री मांगों को लेकर सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना देते भाकपा माले के कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। गरीबों की बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा-माले ने बुधवार को छपरा सदर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया।

मांग पत्र एवं विधान धरना के बाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ सह सीओ को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें भूमिहीन गरीबों को पांच डिसमिल वास भूमि देने, जहां गरीब बसे हैं ।वहां वासगीत पर्चा जारी करने, राशन कार्ड में छूटे नाम जोड़ने तथा नियमित व निर्धारित मात्रा में राशन वितरण सुनिश्चित करने की मांग की गई। पार्टी ने वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देने, पेंशन राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने...