छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: 17 ईसुआपुर में गरीबों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन करते मजदूर यूनियन के सदस्य इसुआपुर, एक संवाददाता। बिहार प्रांतीय खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को ज्वलंत जनसमस्याओं और गरीबों पर कथित जुल्म के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया।

सभा की अध्यक्षता सभा की अध्यक्षता नूरहसन अंसारी ने की, जबकि संचालन गंगासागर राम ने किया। प्रदर्शन के बाद सीपीआईएम और बिहार प्रांतीय खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी इं सत्यम सिंह को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दलितों के कथित अपमान के मामले में एसआई अंकित कुमार ओझा को निलंबित करने, सभी गरीबों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने, बकाया बिजली बिल माफ करने व स्मार्ट...