छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। छपरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक छोटी कुमारी की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात कर प्रभुनाथ नगर कदम्ब चौक से अतिथि विहार भवन होते हुए टाड़ी गांव के रास्ते एनएच-722 तक सड़क निर्माण की योजना की जानकारी दी थी और शीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया था। विधायक ने मंत्री को बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

सड़क समस्या का समाधान मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित पदाधिकारी को तत्काल सड़क के गड्ढों को भरने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।इसके साथ ही मंत्री ने ग...