छपरा, अक्टूबर 27 -- भूमि विवाद में हिंसक झड़प और चाकूबाजी Chapra News: एक की जीभ कटी, कुचाव चंवर में पट्टीदारों के बीच हिंसक झड़प सदर अस्पताल में चल रहा इलाज पेज तीन की लीड, इसके साथ पहले गयी मुखिया पुत्र को चाकू लगने वाली खबर भी लें गड़खा, एक संवाददाता। कुचाव चंवर में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमले में राहुल कुमार की जीभ कट गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घायलों में तारकेश्वर साह के पुत्र अंकित कुमार और अंशु कुमार के अलावा प्रवीण कुमार और उनके पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को पहले इलाज के लिए गड़खा अस्पताल ले जाया गया। वहा...