छपरा, जुलाई 10 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के मैकी गांव के पास शुक्रवार को बाइक की चपेट में आने से 80 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल वृद्धा को तत्काल इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल और फिर वहां से पटना रेफर कर दिया। घायल महिला 80 वर्षीया भागमनी देवी मैकी गांव निवासी स्व शिवपूजन सिंह की पत्नी है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। वृद्धा सड़क पार कर रही थ तभी तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। यह भी पढ...