Chapra News: गड़खा में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
छपरा, जुलाई 12 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। चोरों ने मैकी गांव में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी कर ली। मैकी गांव निवासी राजू कुमार सिंह ने गड़खा थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनकी बहन निक्की कुमारी के नाम से पंजीकृत हीरो स्प्लेंडर प्लस घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठने पर वहाँ से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी का पता नहीं चल सका। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.