छपरा, अक्टूबर 3 -- Chapra News: दरियावगंज गांव के समीप हुआ हादसा डोरीगंज। एक संवाददाता डोरीगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव के समीप जिउतिया पर्व को लेकर अपने घर के सामने ही एक परिवार स्नान कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से दो युवतियां डूबी गयीं। घटना शनिवार की संध्या की है। जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां अपने मां के साथ अपने घर के सामने ही गंगा नदी में स्नान कर रही थीं तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। डूबी युवती डोरीगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज निवासी चनमन राय की 13 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी व सुनील राय की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी बताई जाती है। दोनों एक ही परिवार की हैं । थानाध्यक्ष राजशेखर ने बताया कि डूबी हुई युवतियों को खोजने का प्रयास हर संभव जारी है। रात होने के कारण खोजबीन करने में दिक्कत है। वहीं स्थानीय स्तर पर ल...