Chapra News: खराटी में शराब के नशे में राहगीरों को घेरकर चाकू मारा, दो घायल
छपरा, नवम्बर 10 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के खराटी गांव में मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने दो राहगीरों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में तरैया निवासी राजनाथ कुमार और मलमलिया निवासी उदय कुमार शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नशे में झूम रहे एक व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: खराटी में चाकूबाजी में पांच लोग घायल, भर्तीएनएमओ ने बकाया मानदेय मांगा
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.