छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। चिंतामनगंज स्थित प्रिंस लकवा क्लीनिक को सील करने और उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सारण प्रमंडल के आयुक्त को आवेदन सौंपा गया है। शिकायतकर्ता अनुराग कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं। इसके बाद क्लीनिक को सील करने के लिए कई बार पत्र निर्गत किए गए और इस संबंध में आयुक्त स्तर से भी निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद अब तक क्लीनिक के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदन में कहा गया है कि 22 जुलाई 2026 को जारी पत्रांक 3902 के माध्यम से यह उल्लेख किया गया कि जिला पदाधिकारी के मौखिक निर्देश पर क्लीनिक की सीलिंग की कार्रवाई अगले आदेश तक रोक दी गई है। आवेदनकर्ता का आरोप है कि गंभीर अनियमितताओं के बावजूद अब तक संबंधित क्लीन...