छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: सोने की चेन व तीन अंगूठी झपटकर फरार हुए ठग, प्राथमिकी दर्ज मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ के समीप झांसा देकर लूटने वाले गैंग ने कौरू-धौरू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को ही निशाना बना लिया। घटना बुधवार के शाम की है। खुद को पुलिस वाला बताकर बाइक सवार ठगों ने मुखिया प्रतिनिधि उदयशंकर सिंह से सोने की तीन अंगूठी और एक सोने की चेन ठग ली। घटना के बाद प्रतिनिधि ने मांझी थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: शिक्षा विभाग के समीप पुलिस बता बदमाशों ने ठेकेदार से आठ लाख के गहने ठगे घटना का विवरण आवेदन के अनुसार घटना बुधवार की शाम करीब छह बजे की है। मुखिया प्रतिनिधि मांझी चट्टी से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे...