Chapra News: कोर्ट में सरेंडर के बाद दो आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए
छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि/ मढ़ौरा एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर हुई मारपीट के मामले में नामजद आरोपित करण कुमार उर्फ चुन्नू कुमार मांझी एवं मनोज कुमार मांझी ने मंगलवार को छपरा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। सरेंडर के बाद दोनों की ओर से जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि आरोप है कि दोनों ने शैलेश सिंह और कृष्णा सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया था। मामले की सुनवाई आगे जारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.