Chapra News: कोपा में चोरी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार
छपरा, अक्टूबर 9 -- Chapra News: कोपा । कोपा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में एक घर से जेवर और अन्य सामानों की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी के जेवरों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले चोरों ने चौखड़ा गांव स्थित एक घर में घुसकर जेवर और अन्य सामानों की चोरी कर ली थी। इस मामले में गृहस्वामी सरिता देवी ने कोपा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चैनपुर गांव से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों को जेल भेज दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: 154 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचगर्भवती म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.