छपरा, सितम्बर 5 -- Chapra News: मशरक। एक संवाददाता कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक कई जगह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जगह जगह मटका फोड़े गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: मटका फोड़ कर मनाया जन्माष्टमीकार्यक्रम का उद्घाटन मशरक नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रेलवे स्टेशन शिव मंदिर के प्रांगण में इस्कॉन परिवार द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन युवराज सुधीर सिंह द्वारा किया गया। मशरक थाना के पास राम-जानकी शिव मंदिर के पास मंदिर कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मटका फोड़ा गया। दोनो जगहों पर दर्शकों की भीड़ उमड़ी। मुख्य रूप से विधायक केदारनाथ सिंह,युवराज सुधीर सिंह, प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता , राकेश सिंह महंत, पूर्व मुखिया छोटा संजय, रंजन कुमार सोनी, गोविंद प्रसाद...