छपरा, अगस्त 11 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। बिहार-यूपी सीमा क्षेत्र स्थित चांद दियर पुलिस चौकी के समीप मंगलवार को कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेसरी निवासी मिथिलेश कुमार, मंगोलापुर निवासी दीपक कुमार राम और एकमा थाना क्षेत्र के बिंदलाल के रामपुर निवासी देव कुमार राम के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे।

दुर्घटना का कारण प्रत्यक्षदर्शियो...