छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: फोटो:27 शहर से सटे मेथवलिया चौक पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम व एआईसीसी प्रभारी सचिव सुशील पासी का स्वागत करते कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। पटना से सीवान जाने के क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम व एआईसीसी प्रभारी सचिव सुशील पासी का कार्यकर्ताओं ने मेथवलिया चौक पर फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में उत्साह पूर्ण नारे भी लगाए ।

कांग्रेस की योजनाएँ मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार भरा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, छात्रों...