छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) धनंजय कुमार पासवान के जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरण के बाद सोमवार को जिला स्कूल सभागार में उनके सम्मान में विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: भूतनाथ रजवार को भावभीनी विदाई संजीत कुमार ने संभाला जिला शिक्षा पदाधिकारी का पदभारसमारोह का आयोजन श्री पासवान जमुई में अपना योगदान पहले ही दे चुके हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने उनके बेहतर कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, सारण प्रमंडल, छपरा संजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि धनंजय कुमार पासवान ने अपने कार्यका...