छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालू टोला में करंट से एक 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। इलाज के लिए परिजन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका मीरा देवी गांव के स्व बासुदेव सिंह की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार रात्रि में बारिश हुई थी। उसके घर के पास ही खेत में बिजली का खम्भा गाड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: करंट लगने से महिला मूर्छित, बेहतर इलाज के लिए रेफरघटना का विवरण महिला खेत में जाने के क्रम में बिजली के खंभे से स्पर्श कर गई। बिजली का खम्भा भींगा हुआ था। उसके बगल में अर्थिंग का तार लटका हुआ था। परिजनों के अनुसार महिला का तार व खंभे से स्पर्श हो जाने से वह बिजली की चपेट में आ गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। बिजली...